छत्तीसगढ़मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री बघेल और राज्यपाल ने पूर्व मंत्री बलिहार सिंह के निधन पर किया दुख व्यक्त

उन्हें बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां 6 जून की रात 9 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली. 95 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा

राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री तथा छत्तीसगढ़ वित्त विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष बलिहार सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

गौरतलब है कि अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बलिहार सिंह का 6 जून की रात निधन हो गया. बताया जा रहा है कि बलिहार सिंह 31 मई से बीमार थे।

6 जून को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां 6 जून की रात 9 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली. 95 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा।

बता दें कि बलिहार सिंह की गिनती भाजपा के ईमानदार, निर्विवाद व सिद्घांतवादी नेताओं में की जाती थी. 1989 में वे चांपा विधानसभा से विधायक बने थे. इसके बाद सुंदरलाल पटवार की कैबिनेट में उन्होंने खाद्य व जेल मंत्री का पद संभाला था.

Related Articles

Back to top button