छत्तीसगढ़

Big breaking- रायपुर में कोरोना संदेही की मौत, प्रशासन में हड़कंप

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बीरगांव में एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक कोरोना का संदेही था और उसका सैंपल परसों ही लिया गया था। युवक की मौत हो जाने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि पूरा मामला बिरगांव के शहीद नगर का है जहां युवक कोरोना का संदेही माना गया था। जानकारी के अनुसार युवक 25 दिनों पहले बिहार से लौटा था और क्वॉरेंटाइन गुजार चुका था पर युवक की अचानक मौत हो जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। युवक का सैंपल दिया गया था एवं सैंपल की रिपोर्ट आने से पहले ही युवक की मौत हो गई।

डॉक्टरों ने युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका जताई है। बिरगांव गांव में युवक के अंतिम संस्कार के लिए स्वास्थ्य विभाग का अमला पहुंच गया है और रिपोर्ट के आने का इंतजार है। बता दें कि युवक होम क्वारन्टीन गुजार चुका था।

Related Articles

Back to top button