दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमे पाटन ब्लाक के युवाओं ने अनोखा कारनामा कर दिखाया है। मिली जानकारी के अनुसार युवाओं ने गांव में दो दशकों में किए सरपंच के भ्रष्टाचार को उजागर किया है। युवाओं की सूझबूझ से प्रशासन ने जांच के बाद पूर्व सरपंच के खिलाफ फर्जीवाड़ा का केस दर्ज किया है।
read also – बड़ी खबर – शिकारियों के लगाए करंट की चपेट में आने से एक मादा तेंदुआ की मौत, कवर्धा का मामला
बता दें कि पाटन के रूही गांव के पूर्व सरपंच सुरेश सिंगौर और उनकी पत्नी ईश्वरी सिंगौर के 10 वर्षो के कार्यकाल में विकास की राशि में घपलेबाजी को युवाओं ने पकड़ा। उन्होंने शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, सड़क, पानी जैसे कामों में अनियमितता करते हुए करोड़ो रुपए की हेराफेरी की। युवाओं ने RTI के जरिए सारे दस्तावेज निकालकर मामले का पर्दाफाश किया। बताया जा रहा है कि पाटन SDM विनय पोयाम ने थाने में प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए पूर्व सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है, इसमें SDM की जांच रिपोर्ट आते ही पुलिस की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।




