बिलासपुर के अस्पताल में सनसनीखेज दुष्कर्म की घटना के पीड़ित परिवार से विधायक शैलेश पांडेय मिलने पहुंचे। उन्होंने वहां जाकर निरीक्षण किया और पीड़िता के परिजनों से बात की। परिजनों ने विधायक को बताया कि बेटी के साथ अस्पताल में दो वार्ड बॉय ने बलात्कार किया है।
विधायक से बातचीत में अपनी मासूम बेटी पर हुवे अत्याचार को बताते हुवे फुट फूटकर रो पड़े। मामले में विधायक शैलेष पांडेय ने पीड़िता को तत्काल श्रीराम केयर अस्पताल से अपोलो हॉस्पिटल शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।
विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि अगर जांच में आरोप सिद्ध हुआ तो वे खुद आरोपियों को फांसी देने की मांग करेंगे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव न्याय दिलाने की बात कह उन्हें आश्वस्त किया।



