झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में नक्सलियों ने लैंड माइंस विस्फोट किया है. इसमें दो जवान शहीद हो गये हैं. तीन जवान घायल हो गये हैं। इन्हें रांची लाया जा रहा है. इधर, मिली जानकारी के अनुसार पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. मृतक जवानों के नाम हरद्वार सिंह और किरण सुरीन है, जबकि घायल जवानों के नामों देवेंद्र कुमार पंडित, दीप टोपों और निक्की ओरावं हैं।
read also..बाप ने बेटी के खून से रंगे हाथ, अपनी बेटी का कटा हुआ सिर लेकर पहुंचा थाने
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. इन्होंने लैंड माइंस विस्फोट किया है, जिसमें दो जवान शहीद हो गये हैं और तीन जवान घायल हो गये हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची लाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है।
read also..ठुमके लगाते दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे, वायरल हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि पुलिस सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी. इसी दौरान सुरक्षा बलों को नक्सलियों ने आइईडी विस्फोट से उड़ा दिया है. इसमें दो जवान शहीद हो गये. ब्लास्ट पश्चिम सिंहभूम जिले के होयाहातु गांव में घटी है। यह जंगल का इलाका है। इस इलाके में राज्य पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय बल के 11 जवान गश्त लगा रहे थे. ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 197 बटालियन के जवानों को क्षति पहुंची है।
read also..कायरन पोलार्ड ने 1 ओवर में जड़े 6 छक्के, युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी की, देखे वीडियो



