देश विदेश

Covid19 – तेजी से हो रहें है ठीक तो आंकड़ा भी बढ़ रहा पूरी रफ़्तार से, संक्रमितों की संख्या 78000 पार तो अब तक हुई इतनी मौतें

कोरोना वायरस संक्रमण महामारी तेजी से भारत में फ़ैल रही है। अब देश में रोजोना औसतन साढ़े तीन हजार से ज्यादा मामले आ रहे हैं। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से एक लाख की संख्या तक पहुंचने के कगार पर है।

भारत में जारी कल तक के आंकड़े के अनुसार 3725 नए लोगों में कोविड 19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 78055 हो गई है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली में रोजाना 2700 के करीब मामले आ रहे हैं। महाराष्ट्र में 13 मई को रिकॉर्ड 1495 संक्रमित मिले हैं तो तमिलनाडु में 509, गुजरात में 364 और दिल्ली में 359 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं।

कल के आंकड़ों के मुताबिक 13 मई तक 3725 संक्रमित मिलने के बाद आंकड़ा 78055 पर पहुंच गया है। इनमें से 49099 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं 26400 संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं और 136 लोगों की मौत भी हुई है। अब तक 26400 मरीज ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र से अच्छी खबर यह है कि यहां अब तक 5547 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। मरने वालों की संख्या भी ढ़ाई हजार पार कर गई है तो कोरोना वायरस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा भी महाराष्ट्र में बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button