inh24देश विदेश
Trending

22 मई से चलेंगी ये ट्रेनें, 15 से शुरू होंगी टिकटों की बुकिंग, जानिए कैसे वेटिंग, तत्काल और प्रीमियम तत्काल की हो सकेगी टिकट

देश में 22 मई से मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की तैयारी शुरू हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार इन ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से हो सकेगी। कहा जा रहा है कि ट्रेनों में वेटिंग टिकट तो मिलेगा, लेकिन तत्काल टिकट नहीं मिलेगा।

आपको बता दें कि रेल मंत्रालय ने इसके लिए वेटिंग टिकटों की संख्या तय कर दी है। रेल मंत्रालय ने इसके लिए एक सर्कुलर जारी किया है। यात्रियों को गाड़ियों में वेटिंग टिकट भी मिलेगी लेकिन तत्काल या प्रीमियम तत्काल टिकट नहीं मिल पाएंगी।

सर्कुलर में कहा गया है कि ट्रेनें 22 मई से चलेंगी और इनमें आगामी 15 मई से बुकिंग शुरू होगी. इनमें आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए ही बुकिंग होगी.यह ट्रेनें आगामी 22 मई से चलेंगी। इन ट्रेनों से यात्रा के लिए टिकट बुकिंग 15 मई से शुरू होगी। इनमें आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए ही बुकिंग होगी।

गौरतलब है कि श्रमिक और राजधानी स्पेशल की तर्ज पर अब मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएंगी। शताब्दी स्पेशल और इंटर सिटी स्पेशल भी शामिल हो सकती है। गाड़ियों में तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकट की व्यवस्था नहीं होगी पर वेटिंग लिस्ट बनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button