बिजनेस

आम आदमी पर दोहरी मार, पेट्रोल डीजल के बढ़ गए बेतहाशा दाम

केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम पर उत्पाद शुल्क बढ़ाए जाने की घोषणा की है, मंगलवार को सरकार ने पेट्रोल तथा डीजल पर उत्पाद कर में आठ-आठ रुपये बढ़ा दिये हैं. इसके साथ ही सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर सेस भी बढ़ा दिया है, पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 2 रुपये बढ़ा दिया गया है। पेट्रोल-डीजल में की गई बढ़ोत्तरी के बाद अब पेट्रोल के दाम 13 रुपये और डीजल 10 रुपये बढ़ गए हैं।

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। इसकी वजह सरकार द्वारा आम आमदनी के प्रभावित होने की वजह से राजस्व में आई कमी की पूर्ति के लिए पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट बढ़ाने का फैसला लिया गया है। दिल्ली में पेट्रोल पर वैट 27 फीसदी और डीजल पर 30 फीसदी बढ़ा दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 1.67 रुपये और डीजल के दाम 7.10 रुपये बढ़ गये हैं। जिसके बाद ये बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपये लीटर और डीजल के दाम 69.39 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 76.31, 73.30 और 75.54 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल की कीमत 66.21, 65.62 और 68.22 रुपये है।

Related Articles

Back to top button