बिजनेस

सोमवार को भी फिर बढे पेट्रोल डीजल के दाम, आम आदमी के जेब पर पड़ेगा भारी, जानिए आपके शहर में क्या हैं कीमत

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। बता दें कि वर्तमान में पेट्रोल के दाम 33 पैसे और डीजल के 58 पैसे प्रति लीटर हैं। इससे पेट्रोल अब 78.34 रुपए प्रति लीटर और डीजल 76.63 रुपए हो गया है। पिछले पखवाड़े भर में पेट्रोल 8.30 रुपये (11.5%) और डीजल 9.46 रु.(13.92%) तक बढ़ चुका है। वहीं इस बढ़ोतरी को रिकॉर्ड वृद्धि बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 16 वें दिन इजाफा हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 33 पैसे की वृद्धि हुई है, इससे एक लीटर पेट्रोल का मूल्य बढ़कर 79.56 रुपये हो गया है। इसी तरह दिल्ली में डीजल की कीमत सोमवार को 58 पैसे की बढ़त के साथ 78.85 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गई है। यह डीजल की उच्चतम कीमत है। राष्ट्रीय राजधानी के साथ ही देश के अन्य महानगरों में भी सोमवार को पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है।

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Related Articles

Back to top button