बिजनेसविशेष

अगर नही पटा रहे अभी 3 महीने ईएमआई तो पटाना पड़ सकता है एक्स्ट्रा 15 महीनों की क़िस्त अतिरिक्त, यहां जानिए कैसे

अगर आप ईएमआई अभी 3 महीने नही पटाने की सोच रहें हैं तो आपको इसकी कीमत 15 ईएमआई अतिरिक्त देकर चुकानी पड़ सकती है। चौंकिये नही, अगर आपने 20 साल के लिए लोन लिया है और आपकी ईएमआई अप्रैल, मई और जून में आपने न पटाकर उसे आगे आने वाले महीनों के लिए आगे बढ़ाया है तो आपको आने वाले समय में 15 ईएमआई अतिरिक्त भुगतान करनी होगी।

विशेषज्ञों ने बताया है कि बैंकों ने तीन महीने की न पटाई गई ईएमआई को बकाया मूलधन में जोड़ रही है जिसका ब्याज आपको पूरी ऋण समयावधि तक पटाना होगा। तो अब अगर आपकी लोन अवधि 3 वर्ष है तो आपको एक ईएमआई अतिरिक्त पटानी होगी।

इसी तरह अगर आपका लोन 5 साल तक शेष है तो आपको अतिरिक्त 2 ईएमआई देनी होगी। इसी तरह 10 साल के लिए 5 ईएमआई एक्स्ट्रा देनी होगी। और 15 साल के लिए 8 ईएमआई एक्स्ट्रा देनी होगी।

गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ने बैंकों को लॉक डाउन की वजह से 3 महीने के ईएमआई को आगे बढ़ाने को कहा था। कई बैंकों ने इसे ग्राहकों के लिए विकल्प के तौर पर रखा है। जबकि कई बैंकों ने इसे लागू भी कर दिया है। ऐसे में अगर आप ने बैंक से लोन लिया है तो बैंक से जानकारी ले ले कि कहीं बिना पूछे आपकी ईएमआई आगे तो नहीं बढ़ा दी गई।

Related Articles

Back to top button