inh24देश विदेश

पीएम मोदी 11 बजे करेंगे मुख्यमंत्रियों से बात, कोरोना संक्रमण ओर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में होगी अहम चर्चा

कोरोना माहामारी से पूरा विश्व सकते में है इसके साथ ही देश में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है. मरीजों की संख्या 2000 को पार कर गई है, जबकि 58 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. पिछले 24 घंटे के अंदर ही सात लोगों की मौत हुई है और करीब 300 नए केस सामने आए हैं।

कोरोना संकट को लेकर पूरा देश चिंतित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 बजे सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करेंगे. इस दौरान उनके राज्यों की ओर से किए जा रहे उपायों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही कोरोना को रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए गए इंतजाम के बारे में बताया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी कई सेक्टर के लोगों के साथ कोरोना संकट पर चर्चा कर चुके हैं। पीएम मोदी ने रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने के टिप्स दिए थे. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘आयुष मंत्रालय ने बेहतर स्वास्थ्य और इम्यूनिटी के लिए कुछ दिशानिर्देश दिए हैं. ये ऐसे उपाय हैं, जो आसानी से किए जा सकते हैं. कई तो ऐसी बातें हैं, जो मैं खुद वर्षों से कर रहा हूं. जैसे पूरे साल सिर्फ गर्म पानी पीना।

कोरोना से बचाव के टिप्स देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप इन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, साथ ही दूसरों के साथ भी साझा करें. पीएम मोदी ने अपने संदेश के साथ आयुष मंत्रालय के दिशानिर्देशों से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की है।

Related Articles

Back to top button