स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने ट्वीट करते हुए कहा की क्वॉरेंटाइन अनुशासन के कारण मैं आज प्रधानमंत्री जी की वीडियो कॉन्फ्रेंस में दफ्तर की वजह घर से जुडूंगा।
उन्होंने प्रदेशवासियों को यह मैसेज देने की कोशिश की कि घर में रहना ज्यादा सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि सब को यह याद रखना चाहिए कि घर पर रहने से ही हम कोना वायरस को फैलने से रोक सकते हैं और कोविड-19 के खिलाफ यह लड़ाई जीत सकते हैं।
गौरतलब है कि आज 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोना संक्रमण से बचने के उपायों एवं इसकी रोकथाम को लेकर राज्यों के मुख्य मंत्रियों एवं स्वास्थ्य मंत्रियों से चर्चा करने वाले हैं यह चर्चा बहुत अहम मानी जा रही है



