राशिफल - अध्यात्म

02 April 2020 – जानिए आज का राशिफल

मेष: आज आपको घर परिवार में ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके लिए कुछ नया शुरु करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी ना करें, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके बाद ही कोई निर्णय करें।

वृषभ: मनोबल और रवैया सकारात्मक बनाए रखें। आपकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताए बढ़ सकती है। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दे। व्यर्थ चिंता न करें।

मिथुन: आपका भाग्य का भरपूर सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। नई योजनाएं भी दिमाग में आ सकती हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। हर्षोल्लास रहेगा।

कर्क: अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है। व‍िवाह संबंधी वार्ता शुरू हो सकती है। विवाह फाइनल होने में अभी वक्‍त लग सकता है। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

सिंह: अनायास व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिन सकारात्मक सोच में व्यतीत करें।दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

कन्या: पारिवारिक और आर्थिक स्थिति में वृद्धि हो सकती है। रुके हुए कार्यों को लेकर वार्ता हो सकती है। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। पर‍िवार के लोगों का भी ख्‍याल रखें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

तुला: आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। आने वाले समय में कुछ कार्यों को शुरू करने की रूपरेखा तय कर सकते हैं। ऑनलाइन किसी संगोष्‍ठी का हिस्‍सा बन सकते हैं।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए अति उत्तम है। आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

धनु: महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। आने वाले समय में रुका हुआ धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलने का योग बनेगा। एक-दो महीने में व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

मकर: उच्चाधिकारियों से संयमपूर्वक चर्चा करें। आपके कार्य स्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धा होगी। पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे। वाणी में माधुर्य रखें।

कुंभ: खानपान में सावधानी बरतें। हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको रोजगार में मनोवांछित सफलता मिलने से अच्छे धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

मीन: आप अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें, जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए कष्‍टकारी हो सकता है। सेहत की अनदेखी न करें। दिन मिलाजुला रहेगा।

Related Articles

Back to top button