बिहार के बक्सर जिले में एक अजीबोगरीब घटना आई है। यहां साढ़े छह महीने के मासूम बच्चे के पेट से साढ़े आठ महीने का भ्रूण पाया गया, जिसे देख डॉक्टर भी हैरान है। बक्सर जिले के रहनेवाले मोइनुद्दीन अपने बेटे के पेट दर्द से काफी परेशान था। काफी जगह इलाज करवाने के बावजूद भी कोई राहत नहीं मिली।
मोइनुद्दीन के बेटे के पेट में दर्द होने की वजह से पेट लगातार फूलता ही जा रहा था। जिसे देखते हुए परिजन अपने बेटे को पीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां जांच के साथ साथ अल्ट्रासाउंड भी किया गया। जिसमें डॉक्टरों को ट्यूमर होने का अनुमान लग रहा था।
उसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर ट्यूमर बाहर निकालने का फैसला लिया। ऑपरेशन में ट्यूमर की जगह साढ़े आठ महीने का भ्रूण डॉक्टरों ने पाया तो सब अवाक रह गए। शिशु विभाग के एचओडी और 15 डॉक्टरों की टीम ने दो घंटे में ऑपरेशन कर भ्रूण को बाहर निकाला।



