जरा हटके

Social media: ‘लांबा लांबा घूंघट’ गाने पर दादी का जबरदस्त डांस, वीडियो देख यकीन नहीं कर पाएंगे आप….

आजकल बच्चा हो या जवान हर कोई रील्स का शौक रखता है। सोशल मीडिया पर आए दिनों कुछ ना कुछ ऐसा सामने आ जाता है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। कोई फिल्मों के डायलॉग्स गाना सुनाई देता है तो कोई नए गानों पर लिप्सिंग करता दिखाई देता है।

बड़ा, छोटा, आम, खास सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सभी को अपना टैलेंट दिखाने का समान मौका देता है। वहीं हाल ही में एक दादी का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दादी का डांस देख अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए हैं।

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दादी जो फुल कॉन्फिडेंस में गजब का डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दादी का फुर्तीला डांस देख आप भी अपनी आंखों पर यकीन हीं कर पाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि दादी शाहरुख खान, सलमान खान की फिल्म करण अर्जुन के गाने ‘लांबा लांबा घूंघट काहे को डाला’ पर घूंघट डालकर डांस करती हैं। उनके डांस और एक्सप्रेशन ने सभी को फैन बना दिया है। बता दें कि दादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं।

देखें वीडियो….

https://www.instagram.com/reel/C1zdY-DSWM_/?utm_source=ig_web_copy_link

इस वीडियो पर लोगों का दादी का फैन बना दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दादी ने तो नौजवानों को भी फेल कर दिया है। तो वहीं दूसरे ने कहा जब दादी अभी इतना शानदार डांस कर रही हैं तो जो दादी जवान होंगी तब कितना अच्छा डांस करती होंगी। वहीं एक ने कहा मानना पड़ेगा आपको रॉकी दादी हैं आप तो। बता दें कि दादी के वीडियो ने इंस्टाग्राम पर धूम मचा दी है।

Related Articles

Back to top button