जरा हटके

पाकिस्तानी दुल्हन का एक और वीडियो, सचिन संग रोमेंटिक गाने पर विडियो

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर आए दिनों किसी ना किसी वजह से हेडलाइन बन जाती हैं। इन दिनों तो वे एक्स हसबैंड द्वारा दी जा रही धमकियों को लेकर परेशान हैं।

दरअसल सीमा के पूर्व पति का कहना है कि सचिन ने उन्हें धोखा दिया है। बच्चे उसके हैं और सभी को वह अपने साथ ले जाएंगें, लेकिन इसपर सचिन ने भी गुलाम हैदर को करारा जवाब दिया है। वे कहते हैं कि 4 साल पहले वह कहां थे। सीमा वहां अकेली थी उन्होंने तो 4 साल से वहां झांक कर भी नहीं देखा कि परिवार कैसा है। तब उसे सीमा और बच्चों की याद नहीं आई। इसके आगे सचिन ने कहा प्यार से मामला सुलझाएं अगर मैंने बोलना चालू कर दिया तो पाकिस्तान हिला दूंगा।

इन परेशानियों से गुजरने के बाद भी सचिन और सीमा हैदर के रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में सीमा हैदर के लेटेस्ट वीडियो में देखा जा सकता कि सचिन बेहद ही रोमांटिक अंदाज में शाहरुख खान के गाने सुनो ना सुनो ना सुन लो ना पर सीमा से यह वादा करते नजर आते हैं कि वह उनके साथ हैं। वहीं सीमा भी सचिन को गले लगा लेती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे की बाहों में खोए नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

देखे विडियो….

https://www.instagram.com/reel/C5Z6A7nJ_sr/?utm_source=ig_web_copy_link

Related Articles

Back to top button