मनोरंजन

Bollywood: जल्द फिल्मों में डेब्यू करेंगी राशा, ट्रॉलर्स को दिया जवाब, कही ये बात…

मुंबई। रवीना टंडन 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं. हाल ही में उनकी फिल्म ‘पटना शुक्ला’ ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई है. इसी बीच उनकी 19 साल की बेटी राशा थडानी भी बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं. खबरों की मानें तो राशा, अमन देवगन के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. इन खबरों के बीच राशा ने एक इंटरव्यू में ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है. बातचीत में उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि आखिर वो कैसे ट्रोलिंग का सामना करती हैं.

इंटरव्यू में राशा ने कहा कि वो खुद को खुशनसीब मानती हैं क्योंकि उन्हें अभी तक इतना ट्रोल नहीं किया गया है. उन्होंने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा “मान लीजिए अगर अपका दिन 100% है और किसी वजह से उस सौ परसेंट में से 3% खराब हो जाए, तो इस 3% की वजह से बाकी 97% को बर्बाद नहीं करना चाहिए.”

ट्रोलिंग पर बात करते हुए राशा ने कहा, अगर उन्हें किसी चीज को लेकर ट्रोल किया जाता है, तो पहले वो उस चीज को प्रोसेस करती हैं, फिर उनको उस चीज के लिए बुरा भी लगता है. लेकिन वह इन सब बातों को भूलकर आगे बढ़ने में विश्वास रखती हैं. बातचीत में उन्होंने बताया कि अपनी बेहतर मेंटल हेल्थ के लिए वो हर दिन मेडिटेशन करती हैं. जब आप सिर्फ खुद के साथ होते हैं, तो आप अपनी सोच और फीलिंग को समझ पाते हैं और यही आपको एक बेहतार इंसान बनाता है.

मिली जानकारी के अनुसार राशा थडानी जल्द अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी. फिल्म में राशा के साथ अमन देवगन भी लीड रोल में होंगे. हालांकि, पिक्चर का नाम अभी तक फाइनल नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पर राशा काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी मां रवीना संग मस्ती भरे फोटोज और वीडियोज फैन्स के साथ शेयर करती हैं. हाल ही में मां-बेटी की जोड़ी टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट में पहुंची थी, जहां दोनों ने जमकर मस्ती की. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

Related Articles

Back to top button