मनोरंजन

एक्ट्रेस :निया शर्मा ने छत्तीसगढ़ी गाने पर किया जबरदस्त डांस, टुरी आइस्क्रीम खाकर…. गाने पर डांस कर लगाई आग

छत्तीसगढ़ की हर गली मे बजने वाला गाना अब मुंबई के कलाकारों को भी लुभा रहा है। एक्ट्रेस निया शर्मा का नया वीडियो लाखों लोग पसंद कर रहे हैं। उन्होंने अपनी कोरियाग्राफर के साथ बेहद शानदार डांस मूव्स किए हैं। इस डांस वीडियो में गाना बेहद खास है। छत्तीसगढ़ी सॉन्ग टुरी आइस्क्रीम खाके फरार होगे जी… गाने पर डांस करके निया शर्मा ने अपने छत्तीसगढ़िया फैंस को चौंका दिया है। मुंबई के कलाकार आमतौर पर छत्तीसगढ़ी गानों पर थिरकते कम ही नजर आते हैं।

निया शर्मा ने छत्तीसगढ़ी गाने पर डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को लाखों लोगों ने लाइक किया है। ये गाना छत्तीसगढ़ की सबसे चर्चित फिल्म मोर छइयां भुइयां में एक्टर अनुज शर्मा पर फिल्माया गया है। निया के वीडियो पर कई लोगों के फनी कमेंट्स भी आए हैं। निया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। डेली लाइफ के इंट्रेस्टिंग मोमेंट्स शेयर करती हैं। उनके सिर्फ इंस्टाग्राम अकाउंट पर ही एक लाख से अधिक फाॅलोअर हैं।

लड़की को किया था किस
एक इंटरव्यू में निया शर्मा ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि ‘2016-2017 की बात है जब मैंने ‘जमाई राजा’ टीवी सीरियल खत्म किया था और ‘Twisted’ वेब सीरीज में काम किया। इस वेब सीरीज को लेकर निया को ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। निया ने कहा था- मैंने इसमें एक लड़की को किस किया था, वोह बवाल.. जब लोगों को इस लव सीन के बारे में पता चला तो शो के लिए ये फायदेमंद साबित हुआ।


लग्जरी कार संग कराया फोटोशूट

हाल ही में निया ने एक फोटोशूट करवाया है। इसमें उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और वह हील्स पहने हुई नजर आ रही हैं। शर्ट के ऊपर उन्होंने जैकेट पहना है और वह कार के साथ पोज दे रही हैं। इस लुक में निया बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं। वहीं उन्होंने अपने लुक के साथ हॉटनेस का जबरदस्त तड़का लगाया है। निया की इन तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। फैंस कमेंट सेक्शन में उनके हॉट लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं।

काम के नहीं मिलते थे पैसे
निया शर्मा ने हाल ही में बताया था कि उन्हें अपने काम के लिए भीख मांगना और रोना… इन सब इमोशंस से गुजरना पड़ा। एक इंटरव्यू में निया ने कहा, ‘आप अपना काम बंद करते हैं और आप अपनी पेमेंट के लिए भीख मांग रहे हैं। मैं इससे गुजरी हूं और लड़ चुकी हूं। मैं स्टूडियो के बाहर खड़ी रहती थी और कहती थी जब तक मेरा पेमेंट नहीं हो जाता, मैं काम नहीं करूंगी।

निया ने अपने करियर की शुरुआत शो ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से की थी। शो में उनके काम को बहुत पसंद किया गया। इस शो से निया को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली। इसके अलावा निया ‘जमाई राजा’, ‘इश्क में मरजावां’ और ‘नागिन’ जैसे शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button