छत्तीसगढ़

किराए के मकान में छात्रा ने लगाई फांसी, फंदे से लटकता मिला शव

बिलासपुर। जिले में किराए के मकान में रह रही एक छात्रा की घर में फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है. मृतका की पहचान देववती राठिया के रूप में हुई है. वह रायगढ़ के लैलूंगा की रहने वाली थी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गंगानगर का है.

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा देववती राठिया बिलासपुर में 1 साल से किराए के मकान पर रह रही थी. वह कंप्यूटर में डिप्लोमा कोर्स कर रही थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल छात्रा ने आत्महत्या क्योंं की इसके कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button