Politicsछत्तीसगढ़

बारिश से हुए नुकसान का किसानों को मिलेगा मुआवजा, नुकसान के आकलन का दिया आदेश

रायपुर। किसानों को छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार फसल मुआवजा देगी। सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर लिखा, बेमौसम बारिश से छत्तीसगढ़ के किसानों को काफी नुकसान हुआ है, ऐसी आशंका है। हमने पहले भी कहा है कि किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार उनके साथ है।

शासन ने नुकसान का आकलन करने का आदेश दिया है। हालांकि अभी आचार संहिता लगी हुई है, फिर भी जन-धन और फसलों को हुई नुकसान की भरपाई के लिये कोई वैधानिक रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं। किसानों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

Related Articles

Back to top button