मनोरंजन

Bollywood: बेटी मालती और पति निक के साथ रामलला के दर्शन के लिए पहुंची प्रियंका, सोशल मीडिया में शेयर की तस्वीरें

मुंबई। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा अभी हाल ही में इंडिया आई हैं। प्रियंका चोपड़ा की इंडिया आने के बाद एक के बाद एक तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इंडिया आने के बाद अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचीं थी। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस भी साथ दिखाई दिए। प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल ही में रामलला के दर्शन के दौरान की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही साथ एक्ट्रेस की एक वीडियो भी खूब वायरल हो रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा अभी हाल ही में अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंची थीं। अयोध्या पहुंचकर प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इस से जुड़ी प्रियंका चोपड़ा की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई थीं। अब इन सब के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अनदेखी तस्वीरें शेयर और वीडियो शेयर की है। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी को गोद में लिए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा का देसी लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो वहीं निक जोनस ने नए लुक ने आते ही गदर काट दिया। तो चलिए देखते हैं प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें।

लोगों ने जमकर लुटाया प्यार
प्रियंका चोपड़ा की अयोध्या से शेयर की गई फोटोज, सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं। प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को पर यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए निक जोनस ले लुक की खूब तारीफ की। इसके अलावा कई यूजर्स को प्रियंका चोपड़ा का देसी लुक काफी पसंद आ रहा है। तो वहीं मालती मैरी की क्यूटनेस भी लोगों का दिल जीत रही है। प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों और वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button