जैकलीन के फैंस के लिए खुशखबरी, हो गई है लाइफ में मिस्टर राइट की एंट्री, जानिए कौन है वो खुशनसीब

नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत और चुलबुली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज उन एक्ट्रर्स में शुमार हैं, जो अपनी प्राइवेट लाइफ को कभी सोशल नहीं करती. लेकिन उनके चाहने वाले उनके बारे में सब कुछ जानने के लिए बेताब रहते हैं. जैकलीन फर्नांडीज के करोड़ों चाहने वाले हैं, इसके बाद भी वह अब तक सिंगल थीं. लेकिन अब एक्ट्रेस सिंगल से मिंगल हो चुकी हैं और उनकी जिंदगी में मिस्टर राइट की एंट्री हो चुकी है. इतना ही नहीं वह बिना देर किया अपनी लाइफ में आए इस लव-ट्विस्ट को एक नया मोड देने का इरादा बना चुकी हैं.
कौन है खुशनसीब
ऐसी खबर है कि जैकलीन फर्नांडीज की लाइफ में प्यार दस्तक दे चुका है.
https://www.instagram.com/p/CQLzdLWrtju/?utm_source=ig_web_copy_link
बॉयफ्रेंड के संग हो रहीं शिफ्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक जैकलीन किसी बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं. यह शख्स साउथ का रहने वाला है. इतना ही नहीं वह अब जल्द ही अपने प्यार के साथ जीवन का एक बड़ा फैसला भी लेने जा रही हैं. वह उनके साथ शिफ्ट होने का प्लान बना रही हैं.
कैसे खुला राज
इस रिपोर्ट की मानें तो जैकलीन बीते कुछ दिनों से जुहू और बांद्रा के बीच में एक सी फेस प्रॉपर्टी ढूंढ रही थीं, माना जा रहा है कि इस प्रॉपर्टी की तलाश वह अपने बॉयफ्रेंड के संग लिवइन में रहने के लिए कर रही थीं. अब कई प्रॉपर्टी देखने के बाद उन्होंने जुहू में एक घर फाइनल कर दिया है. बताया जा रहा है कि इस घर का इंटीरियर जैकलीन की पसंद के हिसाब से तैयार होने लगा है. खबर यह भी है कि जैकलीन ने बंगले के लिए कुछ टोकन मनी भी दे दी हैं, लेकिन अभी पेपर वर्क बाकी है.




