झारखण्ड

राज्य में आरक्षी के 4919 पदों पर होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि


राज्य में आरक्षी के 4919 पदों पर नियुक्ति होगी। गृह विभाग की अधियाचना पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने बुधवार को झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 का विज्ञापन जारी कर दिया है।

अंतिम तिथि 14 फरवरी निर्धारित की गई है। 16 फरवरी तक परीक्षा शुल्क का भुगतान होगा। वहीं, 18 फरवरी तक फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन का प्रिंट आउट ले सकेंगे। 20 से 22 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थी का नाम, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर को छोड़कर अन्य त्रुटियों को संशोधन करने के लिए लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

रांची – 76, खूंटी – 86, सिमडेगा – 103, गुमला – 12, हजारीबाग- 212, कोडरमा – 42, चतरा – 50, गिरिडीह – 452, रामगढ़ – 200, बोकारो – 136, धनबाद – 337, पलामू – 44, लातेहार – 112, दुमका – 164, जामताड़ा -52, देवघर – 343, गोड्डा – 46, साहेबगंज – 131, पश्चिमी सिंहभूम – 322, सरायकेला खरसावां – 305, झारखंड पुलिस ट्रेनिंग सेंटर – 10, रेल धनबाद – 244, जंगल वार फेयर स्कूल – 14, कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर – 52 और रेल जमशेदपुर – 254

बैकलॉग पद

खूंटी – 27, गुमला – 51, लोहरदगा – 123, हजारीबाग- 146, कोडरमा – 17, चतरा – 127, पलामू – 148, लातेहार -50, गढ़वा – चार, पाकुड़ – 49, पूर्वी सिंहभूम – 288, झारखंड पुलिस एकेडमी – छह, रेल धनबाद – 43, जंगल वार फेयर स्कूल – 20, कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर – 20 और रेल जमशेदपुर – एक।

होमगार्ड को अधिकतम उम्र सीमा में पांच साल की छूट दी जाएगी। होमगार्ड के पदों पर अभ्यर्थी नहीं मिलने पर उन पदों पर गैर होमगार्ड के अभ्यर्थियों से भरा जाएगा।



Related Articles

Back to top button