खेल जगत

IND vs SA 3rd ODI – भारत ने ODI सीरीज किया अपने नाम, 78 रनों से साउथ अफ्रीका को हराया


भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका में इतिहास रच दिया है. तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने 78 रनों से धांसू अंदाज में जीत दर्ज की. इसके साथ ही केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अफ्रीका को उसी के घर में वनडे सीरीज में 2-1 से हरा दिया.

इस मैच के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने शानदार अंदाज में शतक जमाया. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और साउथ अफ्रीका को टारगेट चेज नहीं करने दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है.

दरअसल, साउथ अफ्रीकी जमीन पर भारतीय टीम की यह किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में दूसरी जीत है. इससे पहले भारत ने अफ्रीका में 8 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें से एक में ही जीत मिली थी. वो एकमात्र सीरीज 2018 में जीती थी. अब यह 9 में से दूसरी सीरीज जीती है.मैच में साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. इसके बाद भारतीय टीम ने 297 रनों का टारगेट दिया. जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 45.5 ओवरों में 218 रन ही बना सकी. टीम के लिए टोनी डी जोरजी ने 87 गेंदों पर 81 रन बनाए. जबकि कप्तान एडेन मार्करम ने 36 रन बनाए. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चला.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button