साली के प्यार में बेतहाशा पागल पति ने काट दिया पत्नी का गला, बहन को नही आई तरस – cgtop36.com

झारखंड (Jharkhand) के धनबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नाबालिग साली (Sister-In-Law) के प्यार में पागल एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या (killing) कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के साथ दो अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया है।
Read Also – आश्रम की पम्मी पहलवान अदिति पोहनकर की अदाएं देख घायल हो गए लोग, हॉट फोटोज ने बनाया फैंस को दीवाना, ऐसा हॉट सीन देकर मचाया था तहलका
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तम कुमार अपनी पत्नी प्रतिमा देवी के साथ धनबाद में रहता था। कुछ समय पहले उसकी नाबालिग साली बहन के पास रहने के लिए आई थी। इसी दौरान जीजा साली के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। पत्नी को जब इस बारे में पता चला तो उसने कड़ा एतराज जताते हुए अपनी बहन को उसके घर भेज दिया।
हालांकि इसके बाद भी जीजा- साली के बीच प्रेम- प्रसंग चलता रहा‚ जिसको लेकर अकसर उत्तम और उसकी पत्नी के बीच विवाद होने लगा। पुलिस के अनुसार इसी विवाद से परेशान होकर उत्तम ने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी प्रतिमा को रास्ते से हटाने का फैसला किया। उत्तम ने अपने दोस्त मुन्ना उर्फ अविनाश हलदर और विकास राय उर्फ बाबा साथ मिलकर पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
Read Also – निया शर्मा ने ऐसे मटकाई कमरिया, फैंस हो गए निया के मुरीद, वीडियो देख आप भी कहोगे वाह
साजिश के तहत 22 नवंबर को उत्तम पत्नी को मार्केट ले जाने के बहाने एक सुनसान रास्ते पर पहुंचा‚ जहां पहले से मौजूद मुन्ना उर्फ अविनाश हलदर और विकास राय उर्फ बाबा ने बाइक को रुकवा लिया। बाइक रूकते ही विकास ने प्रतिमा का मुंह भीचते हुए गला काट कर हत्या कर दी। गला काटने के बाद भी आरोपियों ने प्रतिमा के शरीर पर चाकुओं से अनगिनत वार किए।
हत्या को अंजाम देने के बाद सभी लोग महिला के शव को जंगल में फेंककर फरार हो गए। अगले दिन 23 नवंबर को महिला की जंगल से लाश मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन की। कॉल डिटेल के आधार पर पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस ने हत्यारे पति के साथ उसके दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।



