छत्तीसगढ़

ससुराल वालों ने पत्नी का कर लिया अपरहण, एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचा पति


राजनांदगांव के राजीव नगर में रहने वाले युवक ने अपने ससुराल पक्ष पर पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत उसने एसपी से की है। जिसमें बताया कि उसकी 6 साल की बेटी है। जो तीन साल से अपनी मां का इंतजार कर रही है।

एसपी से की गई शिकायत में ललित साहू ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद ससुराल पक्ष के साथ कुछ दिनों तक विवाद की स्थिति रही लेकिन फिर सबकुछ सामान्य हो गया।

अगस्त 2021 में उसकी पत्नी रितु रक्षाबंधन में अपने मायके गई। लेकिन इसके बाद वह वापस ही नहीं लौटी। दोनों की 6 साल की बेटी भी है। जो बीते तीन साल से अपनी मां के बिना रह रही है। शिकायत में ललित ने बताया कि वह कई बार अपने ससुराल गया और पत्नी से मिलने देने की मिन्नत की। लेकिन उसे साफ मना कर लौटा रहे हैं। जिससे वह परेशान हो गया है। ललित ने एसपी के समक्ष पत्नी के अपहरण का आरोप लगाते ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की भी मांग की है।



Related Articles

Back to top button