छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश आज जाएंगे राजस्थान, चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने झोंकी पूरी ताकत


रायपुर/जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर 25 नवंबर को मतदान होना है, जिसके लिए बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने पूरी ताकत झोक दी है। लगातार डोर-टू-डोर चुनावी सभा कर रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आज राजस्थान के उदयपुर में दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे आम सभा को संबोधित भी करेंगे।

यह भी पढ़िए – छत्तीसगढ़ के 8 साल के विराट ने KBC में जीता 3 लाख 20 हजार, इस सवाल में अटके

जानकारी के अनुसार, सीएम भूपेश आज सुबह 11 बजे राजस्थान के लिए रवाना होंगे, जिसके बाद उदयपुर में रोड शो करेंगे। इसके अलावा नाथद्वार के कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद कल शाम 6.30 बजे रायपुर लौटेंगे।



Related Articles

Back to top button