छत्तीसगढ़
महापौर ढेबर ने रायपुर के बूढ़ा तालाब में वाटर मोटर बाईक चलाकर लिया ट्रायल
रायपुर महापौर एजाज़ ढ़ेबर ने आज रायपुर के ऐतिहासिक धरोहर बूढ़ातालाब की सफाई के पश्चात आज तालाब में वाटर मोटर बाइक का ट्रॉयल लिया। बता दें कि बूढ़ातालाब को जलकुम्भी मुक्त कर शहर के सबसे सुन्दर स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस कार्य में शहरवासियों से मिले भरपूर योगदान के लिए महापौर ऐजाज ढेबर ने सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।





