बिजनेस

कमजोरी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 131 अंक फिसला, निफ्टी 18750 के नीचे.. |


Sensex Opening Bell: वायदा कारोबार की एक्सपायरी के दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के साथ शुरुआत हुई है। फिलहाल सेंसेक्स 131.34 (0.21%) अंकों की कमजोरी के साथ 63,097.17 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 21.35 (0.11%) अंक टूट कर 18,734.55 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।



Sensex Opening Bell: बाजार पर IT और बैंकिंग स्टॉक्स के कमजोर प्रदर्शन के कारण दबाव बना है। निफ्टी में इंडसइंड बैंक, इंफोसिस और ONGC के शेयर टॉप लूजर के रूप में कारोबार कर रहे हैं जबकि डिवीज लैब का शेयर सवा फीसदी की मजबूती के साथ अब तक के कारोबार में टॉप गेनर है। इससे पहले बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 85 अंक चढ़कर 63,228 पर बंद हुआ था।

READ MORE- मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ में नशा मुक्ति हेतु व्यापक जन-जागरण अभियान आरंभ करने मुख्य सचिव को के दिए निर्देश



Related Articles

Back to top button