बलोदाबाजार – आबकारी विभाग की कार्यवाही सिमगा से पकड़ी गई मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब

कुश अग्रवाल/ बलौदा बाजार : जिला आबकारी विभाग बलौदा बाजार के द्वारा सिमगा थाना अंतर्गत ग्राम वन साकरा के मकान में छापामार कार्रवाई करते हुए 15 पेटी मध्य प्रदेश निर्मित अवैध गोवा शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
सिमगा वृत्त प्रभारी जय सिंह के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बनसंकरा के शत्रुघन मनहरे पिता- समारू उम्र 50वर्ष साकिन बनसँकरा सिमगा थाना सिमगा के घर से उक्त अवैध शराब जप्त की गई है। जिला आबकारी अधिकारी विकास गोस्वामी ज़िला बलोदाबाजार के मार्गदर्शन में दिनांक 14-06-23 को सूचना के आधार पर आबकारी विभाग द्वारा शत्रुघ्न मनहरे पिता-समारू साकिन बनसांकरा सिमगा थाना सिमगा के मकान की विधिवत तलाशी लेने पर शयन कक्ष 15 पेटी मध्य प्रदेश निर्मित एवम् विक्रय हेतु गोवा मदिरा पाव प्रत्येक में 50 नग कुल 135 बल्क ली बरामद की गयी।आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) ,34(2),36,59(क) का प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया।
read also- कांग्रेस नेता ने कही ये बात, छत्तीसगढ़ की गृहणियों को 500 रुपये में सिलेंडर होगा मुहैय्या
उपरोक्त कार्यवाही मे आबकारी उपनिरीक्षक जलेश सिंह, डॉ सुकांत पांडेय,विपिन पाठक आबकारी मुख्य आरक्षक राधागिरी गोस्वामी,देवीप्रसाद तिवारी,मिर्ज़ाबेग ज़फ़र तथा ओमकार धीवर का विशेष योगदान रहा।



