रायपुर से एक बड़ी खबर है, यहां डॉ आभा सिंह की रायपुर मेडिकल कॉलेड की डीन पद से रिलीव कर दिया गया है। आदेश के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने दो सीनियर डाक्टरों की जिम्मेदारी बदली है। पिछले काफी दिनों से रायपुर मेडिकल कालेज की डीन पद पर बनी हुई डा आभा सिंह को पद से हटा दिया गया है, उन्हें चिकित्सा शिक्षा विभाग के डायरेक्टरेट में पोस्टेड किया गया है।
इसके साथ ही अंबिकापुर मेडिकल कालेज के डीन पद से हटाकर चिकित्सा शिक्षा विभाग के डायरेक्टरेट में पोस्टेड किये गये डॉ विष्णु दत्त को रायपुर मेडिकल कालेज का नया डीन बनाया गया है। इस बाबत चिकित्सा शिक्षा विभाग के उप सचिव सुरेंद्र सिंह बाघे ने आदेश जारी कर दिया है। डाक्टरों की संविदा नियुक्ति विवाद के बाद डॉ विष्णु दत्त को अंबिकापुर मेडिकल कालेज के डीन पद से हटा दिया था।



