छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता ने कही ये बात, छत्तीसगढ़ की गृहणियों को 500 रुपये में सिलेंडर होगा मुहैय्या


भिलाई। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन इन दिनों प्रदेश के दौरे पर है। वह यहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए कई सभाओं को भी सम्बोधित कर रही है। इसी कड़ी में आज स्टील सिटी भिलाई में भी उनका कार्यक्रम आयोजित हुआ। रंजीत रंजन ने राजस्थान में सब्सिडाइज्ड गैस सिलेंडर योजना पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जब-जब सब्सिडी दी रिसेशन नहीं हुआ, केंद्र सरकार ने जनता को सिलेंडर में सब्सिडी नहीं दिया। जहाँ तक छत्तीसगढ़ का सवाल है तो छग में भी 500 में सिलेंडर मिलेगा। सांसद रंजीत रंजन ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस कि चार राज्यों में सरकार बनने जा रही है। प्रदेश में संगठन में गुटबाज़ी के सवाल पर सांसद रंजन ने कहा कि बर्तन खटकने का मतलब मतभेद नहीं होता।



read also- CG News: सीएम बघेल के खिलाफ फेक न्यूज़ प्रसारित करने वाला यूट्यूबर चढ़ा पुलिस के हत्थे…

यहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। सांसद रंजन ने इस दौरान प्रदेश के भूपेश सरकार के कामकाज की भी जमकर सराहना की। सांसद रंजीत रंजन ने राजस्थान की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी गृहणियों को 500 रुपये में सिलेंडर मुहैय्या कराये जाने का बड़ा दावा किया। रंजीत रंजन ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए आरोप लगाए और कहा कि केंद्र की सरकार हिन्दू मुसलमानों के बीच दंगा करा रही है, इसके अलावा मनरेगा का पैसा भी नहीं आ रहा, सेंट्रल इस फंड को रोकता है। कांग्रेस केंद्र सरकार का कच्चा चिटठा खोलेगी। मोदी सरकार देशभर में नफरत फैलाने का काम कर रही है।



Related Articles

Back to top button