छत्तीसगढ़

पिथौरा – शत प्रतिशत वैक्सीनेशन पर नगरीय प्रशासन मंत्री ने नगर पंचायत सदस्यों को किया सम्मानित

हरीश यादव – महासमुंद जिले के पिथौरा नगर पंचायत पुरे छत्तीसगढ मे प्रथम शत प्रतिशत वैक्सीनेशन पर नगरीय प्रशासन मंत्री के हाथो नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित हुवे।

आपको बता दें कि आज नगरीय प्रशासन व श्रम मंत्री पिथौर शहर के विश्राम गृह परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महासमुंद जिले का पिथौरा नगर पंचायत क्षेत्र कोविड-19 टीकाकरण में प्रथम एवं द्वितीय डोज में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान एवं पूरे छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिला द्वितीय स्थान पर पर रहा।

स्थानीय नगर पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट योगदान के लिए आज 13 अक्टूबर को नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया,जिला कलेक्टर डोमन सिंह,पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल,जनपद पंचायत अध्यक्ष सत्यभामा नाग, नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव,जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में नगर पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कोविड-19 टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग नगर पंचायत विभाग एवं आंगनबाड़ी ,,मितानीन के उत्कृष्ट 58 अधिकारी कर्मचारी सम्मानित किए गए है।

Related Articles

Back to top button