प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली से प्रधानमंत्री प्रगति पोर्टल के अंतर्गत वीडियों कॉन्फ्रेंस के जरिए क्राईम एण्ड क्रिमिनल नेटवर्क एण्ड सिस्टमस (सीसीटीएनएस) के संबंध में राज्यों की समीक्षा की गई।
इस दौरान पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के 90 फीसदी थानों में हो रहे ऑनलाइन वर्किंग की सराहना की। समीक्षा के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव आरपी मण्डल ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में 446 पुलिस थाने है।
उन्होंने बताया कि पुलिस थानों को कम्प्यूटराईस करके 446 में से 437 को ऑनलाईन किया जा चुका है। इसमें से 9 थाना पहुंच विहीन क्षेत्र में है। जिसमें से 4 इस महीने में ऑनलाईन हो जाएंगे।
आपको बता दें कि राज्य में 27 हजार पुलिस कर्मियों में से 26 हजार 500 पुलिस कर्मियों को क्राईम एण्ड क्रिमिनल नेटवर्क एण्ड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) के अंतर्गत ट्रेनिंग प्रदान की गई है।




