देश विदेश

स्पा सेंटर की आड़ में यहां हो रहा था जिस्मफरोशी का कारोबार, 7 लड़कियों सहित 2 गिरफ्तार

फतेहाबाद जिले में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का बीती रात पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां के सिटी पुलिस ने सिरसा रोड और पालिका बाजार में बने स्पा सेंटरों में रेड कर 10 लड़कियों और छह लड़कों को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि मसाज पार्लर और स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों पर देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईजी हिसार को इस मामले में लगातार शिकायतें मिल रही थी। आईजी ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए फतेहाबाद पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

मामले में डीएसपी पूनिया के नेतृत्व में सिटी पुलिस और महिला थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार देर शाम एक अस्पताल के ऊपर भवन में चल रहे हेवन स्पा सेंटर व पालिका बाजार में अरोमा स्पा सेंटर पर छापेमारी की कार्रवाई की।

पुलिस ने हेवन सेंटर के संचालक हिसार निवासी अनिल कुमार के अलावा दो लड़कों व 7 लड़कियों को पकड़ा है वहीं अरोमा स्पा सेंटर पर संचालक सिरसा निवासी विकास के अलावा एक युवक और 3 लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button