शेयर बाजार में गिरावट की हैट्रिक, Sensex 159 अंक फिसला… |

Share Market Closing : कोरबारी हफ्ते के तीसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है. कारोबार के अंत में कारोबार के अंत में सेंसेक्स 159.21 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 59,567.80 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 41.40 अंक यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 17,618.80 के स्तर पर बंद हुआ.
Share Market Closing : वीकली एक्सपायरी से पहले दायरे में कारोबार कर रहा था. आईटी और पावर शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली जबकि निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुआ.
Share Market Closing : बुधवार के कारोबार में HCL Technologies, Infosys, IndusInd Bank, SBI Life Insurance और Wipro निफ्टी के टॉप लूजर रहे. वहीं BPCL, Divis Laboratories, Bajaj Auto, Axis Bank और M&M निफ्टी के टॉप गेनर रहे.
मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
Share Market Closing : पिछले कारोबारी सत्र में, मंगलवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 183.74 अंक यानी 0.31 फीसदी टूटकर 59,727.01 अंक पर बंद हुआ था.इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी में 46.70 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट रही और यह 17,660.15 अंक पर बंद हुआ था.
मैनकाइंड फार्मा के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1,026-1,080 रुपये प्रति शेयर
Share Market Closing : दवा कंपनी मैनकाइंड फार्मा ने अपने 4,326 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 1,026-1,080 रुपये प्रति शेयर तय किया है. कंपनी का तीन दिन का आईपीओ 25 अप्रैल को खुलकर 27 अप्रैल को बंद होगा. एंकर निवेशक 24 अप्रैल को शेयरों के लिए बोलियां लगा सकेंगे. कंपनी का 4,00,58,844 शेयरों का आईपीओ पूर्ण रूप से ओएफएस पर आधारित है.


