छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बढ रहा है कोरोना संक्रमितों की संख्या, गरियाबंद के स्कूल छात्रावास में एकसाथ 39 छात्र-छात्राएं कोरोना पाजिटिव


गरियाबंद। छत्‍तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों में लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। छत्‍तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामले अब डराने लगे हैं। गरियाबंद से कोरोना विस्‍फोट की खबर सामने आई है। गरियाबंद के स्कूल छात्रावास में जिस तरह से एकसाथ 39 छात्र-छात्राएं कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं उसने प्रशासन की चिंता को बढ़ा दिया है। यहां आश्रम के छात्रावास में 39 छात्र-छात्राएं कोरोना पाजिटिव मिले हैं। जिसमें मैनपुर में 24 छात्र व हरदीभाठा में 15 छात्र संक्रमित मिले हैं। सभी कोरोना पाजिटिव छात्र-छात्राओं को अलग-अलग कमरे में रखा गया है। इतने सारे छात्रों के एक साथ संक्रमित पाए जाने बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गई है। इसी के साथ अब गरियाबंद में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 43 हो गई है।

read also – मछली मार कर तालाब पार कर रहे पिता-पुत्री की कीचड़ में फसने से तालाब में मौत

छत्‍तीसगढ़ में अप्रैल माह में कोरोना के केस काफी तेजी से बढ़े हैं। पहले सप्ताह यानी 31 मार्च से छह अप्रैल तक जहां 324 कोरोना के केस आए हैं, वहीं दूसरे सप्ताह यानी सात अप्रैल से 13 अप्रैल में दोगुने से भी अधिक मामले 1,259 कोरोना संक्रमित मिले हैं। विभाग ने अब तक 7,788 कोरोना सैंपलों की जिनोम सिक्वेंसिंग जांच कराई है। कोरोना के बदलते स्वरूप को समझने के लिए लैब में इसका अध्ययन भी शुरू किया है। हाल ही के जांच में सामने आया है कि ओमिक्रान वायरस का स्वरूप थोड़ा बदल चुका है, लेकिन यह वायरस अधिक नुकसान नहीं पहुंचा रहा है



Related Articles

Back to top button