छत्तीसगढ़

मछली मार कर तालाब पार कर रहे पिता-पुत्री की कीचड़ में फसने से तालाब में मौत


अंबिकापुर। मछली पकड़ कर अपनी बेटी के साथ तालाब पर कर उस जाने की कोशिश कर रहा था शख्स ,लेकिन कीचड़ में पेअर फसने की वजह से तालाब में डूबने से पिता और छः वर्ष की बेटी की मृत्यु हो गई। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जरहाडीह की है जहा में तालाब में डूबने से पिता-पुत्री की मौत हो गई। बताया जा रहा है की मछली मार कर पिता रामू राम(45), छह साल की बेटी को कंधे में लेकर तालाब को पार कर रहा था। तालाब पार करते वक्त पैर कीचड़ में फंस जाने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया जिसके बाद उसके कंधे पर बैठी उसकी बेटी भी डूब गई।

जानकारी के अनुसार उदयपुर के ग्राम जरहाडीह निवासी रामू राम का घर खालमुड़ा नामक तालाब के पास ही है। गुरुवार की दोपहर वह तीन बच्चों को साथ लेकर मछली पकड़ने तालाब में गया था। लगभग आधा से एक किलो मछली पकड़ने के बाद वह घर लौटने लगा। मृतक ने अपने एक पुत्र और पुत्री को तालाब के किनारे-किनारे घूम कर घर जाने बोला। और खुद छह साल की बेटी कांसी को कंधे में लेकर तालाब के उस हिस्से को पार कर घर जाने निकला जिधर से लोग आना-जाना करते हैं। बताया जा रहा है कि तालाब के बीच में पहुंचने के बाद उसका पैर कीचड़ में फंस गया। इस घटना के दौरान मृतक का एक पुत्र और एक बेटी तालाब के किनारे-किनारे वापस घर लौट रहे थे। उन्हीं के सामने पिता और बहन डूब गए। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ अंबिकापुर की टीम ने पिता-पुत्री के शव को बाहर निकाल लिया है।

read also – हीराकुंड, छत्तीसगढ़ और समता एक्सप्रेस के समय में हुए परिवर्तन, यात्रीयो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किये गए बदलाव

बाहर बच्चों से वह बोलता रहा कि आगे नहीं बढ़ पा रहा है। कंधे पर बेटी भी चिल्लाने लगी, लेकिन आसपास कोई नहीं था जो उसकी मदद कर पाता। दो छोटे बच्चों के आंखों के सामने ही रामू राम डूब गया। उसकी बेटी भी गहरे पानी में समा गई।सूचना पर उप निरीक्षक समरेंद्र सिंह के साथ पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।

ग्रामीणों के सहयोग से पिता-पुत्री को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।शाम को एसडीआरएफ की टीम भी अंबिकापुर से पहुंची।रात को अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू आपरेशन बंद कर दिया गया था। सुबह से फिर खोजबीन आरंभ की गई। आधे घण्टे के बाद दोनों के शव को बाहर निकाल लिया गया। बताया गया कि मृतक के पांच बच्चे थे जिसमें से एक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी पहले ही घर छोड़ कर जा चुकी है। बड़ा बेटा एक ईंट भट्ठे में काम करता था। वह भी नाबालिग है। उसे वापस बुला लिया गया है। पिता की मौत और मां के घर छोड़कर चले जाने से चार बच्चों पर गहरा आघात लगा है।घटना से गांव में शोक का माहौल है।



Related Articles

Back to top button