छत्तीसगढ़

निकाय चुनाव – रायपुर के इस वार्ड में फिर से होगा मतदान, जानिए क्या है वजह

नगर निगम रायपुर के महर्षि वाल्मिकी वार्ड नंबर 32 के मतदान केन्द्र क्रमांक 399 में 23 दिसम्बर 2019 सोमवार को पार्षद पद के लिए सुबह 8 बजे से 5 बजे तक फिर से मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रायपुर के प्रतिवेदन के आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पुनर्मतदान कराने के निर्देश दिए गए है।

आपको बता दें कि मतदान केन्द्र में आज मतदान के दौरान गलती से निर्वाचक नामावली में विलोपित मतदाताओं को मतदान करने की अनुमति देने की जानकारी सेक्टर अधिकारी के जरिये मिली थी, जिससे मतदान प्रक्रिया का दूषित होना संभाव्य होने से जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह प्रतिवेदन आयोग को भेजा था।

प्रतिवेदन के आधार पर आयोग ने संज्ञान लेते हुवे 21 दिसम्बर को इस मतदान केन्द्र में मतदान कार्रवाई को शून्य घोषित किया है और 23 दिसंबर को फिर से मतदान कराने का आदेश किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रायपुर ने महर्षि वाल्मिकी वार्ड नंबर 32 के मतदान केन्द्र क्रमांक 399 के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 23 दिसम्बर सोमवार को पार्षद पद के लिए सुबह 8 बजे से 5 बजे तक पुनर्मतदान में भाग लेकर अपने मताधिकार का उपयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button