छत्तीसगढ़

नाइजीरिया समुद्री लुटेरों के चंगुल से छूटे रायपुर निवासी तिवारी परिवार, इस दिन आएंगे भारत

नाइजीरिया समुद्री लुटेरों के चंगुल से राजधानी रायपुर के तिवारी दंपति को छुड़ा लिया गया है. समुद्री जहाज के चीफ मैकनिकल इंजीनियर विजय तिवारी व उसकी पत्नी अभी नाइजीरिया पुलिस के हवाले सुरक्षित पहुंच गए हैं। रायपुर निवासी तिवारी दंपति 23 दिसंबर को मुंबई लौटेंगे।

आपको बता दें कि बीते दिनों समुद्री लुटेरों ने समुद्री जहाज के क्रू मेम्बरों का अपहरण कर लिया था. अपहरण किये गए लोगों में रायपुर के विजय तिवारी और उसकी पत्नी अंजू तिवारी भी शामिल थी।

नाइजीरिया समुद्री लुटेरों के चंगुल से राजधानी रायपुर के तिवारी दंपति को छुड़ा लिया गया

गौरतलब है कि समुद्री जहाज में लगातार चार महीने सफ़र की शेड्यूल के कारण जहाज के चीफ मैकनिकल इंजीनियर अपनी पत्नी को भी साथ ले गए थे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने तिवारी दंपति को छुड़ाने में कारगर पहल की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button