स्मृति ईरानी के संग बिल गेट्स ने खिचड़ी में लगाया तड़का |

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को खिचड़ी में तड़का लगाना सिखाया है। उन्होंने इसका एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है, जिस पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
खिचड़ी का स्वाद चखते नजर आए गेट्स
वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्मृति ईरानी, बिल गेट्स को खिचड़ी में तड़का लगाना सिखा रही है। तड़का लगने के बाद वह उसे खिचड़ी में मिलाती हैं और गेट्स को देती हैं। गेट्स भी खिचड़ी का स्वाद चखते हुए नजर आ रहे हैं।
माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित “पोषण के माध्यम से सशक्तिकरण: नए भारत की महिलाओं का जश्न” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने पोषण 2.0 योजना के तहत काम करने वाले लोगों से भी मुलाकात की। देश में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे लोगों से उन्होंने मुलाकात की। अभियान की अगुवाई करने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची थीं, जिनका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण को बढ़ावा देना है।
पोषण 2.0 योजना के तहत काम करने वालों लोगों से की मुलाकात
बता दें, बिल गेट्स ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित पोषण के माध्यम से सशक्तिकरण नए भारत की महिलाओं का जश्न कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने पोषण 2.0 योजना के तहत काम करने वाले लोगों से भी मुलाकात की। अभियान की अगुवाई करने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी खुद पहुंची थी।




