
अक्सर लोग बंदरों की हरकतों से परेशान रहते हैं, बंदर चीजें बिगाड़ने में काफी दिलचस्पी दिखाते हैं, लेकिन यहां मामला कुछ और है। एक बंदर एक महिला के साथ सब्जी काट रहा है और उसे कोई परेशानी भी नहीं हो रही है। हमेशा काम करने वाला बंदर काम में हाथ बंटा रहा है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें एक बंदर सब्जी काट रहा है और एक महिला का सहयोग कर रहा है। आईआरएस अमन प्रीत ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ऐसा है के अगर हम कुछ ठान लें तो इंसानों से लेकर बन्दरों तक सबसे काम करवा लेती हैं …नारी शक्ति।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदर काफी मजे से अपने काम को कर रहा है और एक महिला काट कर सब्जी को उसके पास रखे बर्तन में डाल रही तो वह जल्दी सब्जी को दो टुकड़ों में काट कर अपनी मालकिन को कड़ी टक्कर दे रहा है। वह बहुत तेजी से सब्जी काट रहा है। वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं उसे काम करने में कितनी दिलचस्पी है। अपनी काम को कितनी मेहनत से कर रहा है।




