
राजा साहू धमतरी – यहां सोरिद वार्ड स्थित खुल रहे देसी शराब दुकान का वार्डवासी सहित बागतराई के ग्रामीणों ने घेराव कर दिया और शराब दुकान के सामने बंद कराने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। वही हंगामे की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हंगामा कर रही महिलाओं को शांत कराया और जिला प्रशासन से इसकी शिकायत करने के लिए कहा।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि इस रास्ते से होकर उनकी बेटियां धमतरी के स्कूल कॉलेज में से रोजाना आना-जाना करती है साथ ही खेतों में महिलाएं काम करने जाती हैं। महिलाओं ने कहा कि गांव के पुरुष घर का चावल और अनाज बेचकर शराब पी लेते हैं ऐसे में गांव में ही दुकान के खुलने से और ज्यादा मुसीबत बढ़ जाएगी। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि दुकान खोलने के प्रस्ताव का ही पहले से लिखित में विरोध किया था इसके बावजूद दुकान खोली गई है।
महिलाएं हर कीमत पर शराब दुकान बंद करने की मांग पर अड़ गए हैं। इस मामले में आबकारी विभाग के अधिकारी का कहना है कि शासन की योजना और जिला प्रशासन के निर्देश पर ही दुकान खोली गई है और विरोध को देखते हुए शराब दुकान को फिलहाल बंद किया गया है जिला प्रशासन का जो निर्णय होगा उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।



