बिजनेस

जानिए देश के चार महानगरों में सोने का क्या दाम है, अपने शहर की कीमत भी जानिए


देश में इन दिनों शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है। ऐसे मौकों पर सोने की कीमत अक्सर बढ़ जाया करती है। इसके पीछे का कारण है कि अगर मांग बढ़ेगी और आपूर्ति कम होगी तो दाम अपने आप बढ़ जाते हैं। ऐसे में सोने-चांदी की डिमांड बढ़ने से इनके दाम भी सातवें आसमान पर जा पहुंचे है। पिछले कई दिनों से मल्‍टी कमोडिटी

एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव (Gold Price) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसके बाद आज सोने के भाव में मामूली कमी आई है। उसके बाद सोने की खरीद को लेकर लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या यह सोने में निवेश करने का यही सही समय है ?

ऐसे में अगर आज आप सोने (Gold Rate) की व्यापक पैमाने पर खरीदारी करने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद काम की है। यदि आप सोने या चांदी (gold or silver) की खरीदारी करने के बारे में सोच रहे हैं। तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आपके शहर में सोना-चांदी (Gold and Silver in the city) किस रेट पर बिक रहा है। इससे आपको यह अंदाजा लग जाएगा कि

देश में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 24 carat gold price) 0.07 % यानी करीब 40 रुपये प्रति 10 ग्राम घटकर 57,010 पर पहुंच चुकी है तो वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 52,220 रुपये प्रति 10 ग्राम बताई जा रही है।

अब भी सोना अपने ऑलटाइम हाई के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (डब्ग्) पर सोना 0.24 फीसदी यानी 134 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 56हजार 7सौ 92 रूपए पर पहुंच गया है तो वहीं, चांदी की कीमत आज 0.16 प्रतिशत बढ़ गई है। मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 86 रुपये की बढ़त के साथ 68हजार 6सौ 33 रुपये प्रतिकिलो के करीब पहुंचकर कारोबार कर रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 57,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता में 24 कैरेट सोना 57,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है।

मुंबई में 24 कैरेट सोना 57,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

चेन्नई में 24 कैरेट सोने का रेट 52,285 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 47,927 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया जा रहा है।



Related Articles

Back to top button