Breaking News

मौसम में आज से होगा बड़ा बदलाव, जानें कैसा होगा मौसम का मिजाज


शीतलहर में कमी के बाद सोमवार से इस हफ्ते चार दिनों तक दिल्ली-एनसीआर के शहरों में हल्की बूंदाबांदी और बारिश का अनुमान है।रविवार सुबह कोहरे के साथ हुई, लेकिन दिन ढलने पर धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से दिल्ली के अलग अलग इलाकों में हल्की या मध्यम दर्जें की बारिश हो सकती है। मंगलवार से गुरुवार को दिल्ली के अलग अलग क्षेत्रों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम में बदलाव का असर सोमवार से ही दिखना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग दिल्ली में 24 से 26 जनवरी के बीच गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से 24 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है।





Related Articles

Back to top button