लाइफस्टाइल

इन चीजों की छाया नहीं पड़नी चाहिए घर पर, जानिए वास्तु के क्या कहते हैं नियम


प्रत्येक इंसान अक्सर आर्थिक रूप से परेशान रहते हैं तो कोई कोई शारीरिक रूप से। कई बार हर परेशानी का हल निकालते-निकालते इतना ज्यादा परेशान हो जाते हैं कि सोचने लगते हैं कि आखिर हमारे साथ ही ऐसा क्यों हो रहा है? वास्तु के अनुसार घर में वाद-विवाद होना, किसी न किसी सदस्य का बीमार रहना, किसी काम में सफलता न मिल पाना या फिर तरक्की में अड़चन आना आदि वास्तु दोष के कारण भी होता है।

घर में मौजूद निगेटिव एनर्जी व्यक्ति को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक समस्या देती रहती है। इसलिए घर के वास्तु दोष का जरूर ध्यान रखना चाहिए। कई बार व्यक्ति घर खरीदते या फिर बनवाते समय आसपास की चीजों को बिल्कुल इग्नोर मार देता है। लेकिन कई बार घर के सामने या अलग-बगल मौजूद चीजें ही वास्तु दोष का कारण बनती हैं। जानिए वास्तु के अनुसार किन चीजों की छाया घर पर नहीं पड़नी चाहिए।

अधिकतर लोगों का मानना है कि मंदिर या देवालय के पास घर बनवाना शुभ होता है। जबकि वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं है। इसलिए कभी भी मां दुर्गा, काल भैरव, मां काली आदि देवी-देवता के मंदिर के आसपास घर नहीं बनवाना चाहिए।

घर लेते समय इस बात का रखें कि जब घर का मुख्य द्वार खुले तो कभी भी सामने ब्रह्मा, विष्णु, महेश या फिर सूर्य का मंदिर नहीं होना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा होना कई परेशानियों को बुलावा देता है।

वास्तु के अनुसार, घर के पूर्व, उत्तर, या फिर ईशान कोण में कोई खंभा, चट्टान आदि नहीं होना चाहिए। इससे कई तरह की परेशानियां घर में आती रहती हैं।

वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के सामने खाई, कुआं आदि नहीं होना चाहिए। क्योंकि घर में रहने वाले लोगों को किसी न किसी तरह की बीमारियां हो सकती है।

घर के मुख्य द्वार के सामने किसी भी तरह का पेड़ नहीं होना चाहिए। क्योंकि माना जाता है कि वृक्ष की छाया घर में पड़ने से ग्रह दोष का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार के सामने नाला, मेन रोड आदि नहीं होना चाहिए। इससे वास्तु दोष तक सामना करना पड़ सकता है।



Related Articles

Back to top button