दो मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बार और रेस्टोरेंट में धमाका

Goa – मापुसा के डांगुई कॉलोनी में दो मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बार और रेस्टोरेंट में धमाका हुआ (Goa Blast)। इस धमाके में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
गोवा के मापुसा में एक रेस्टो-बार में हुए विस्फोट के बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर आशंका व्यक्त की है कि धमाका शायद सिलेंडर फटने के कारण हुआ होगा। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, धमाका पणजी से करीब 9 किलोमीटर दूर दांगुई कॉलोनी के एक आवासीय परिसर में स्थित भोजनालय में हुआ।
रविवार को तड़के हुए इस विस्फोट में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ‘प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि यह विस्फोट सिलेंडर फटने के कारण हुआ। विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ क्योंकि घटना के समय परिसर में कोई मौजूद नहीं था।
फोरेंसिक विशेषज्ञों और बम का पता लगाने तथा उसे निष्क्रिय करने वाले दस्तों की टीमों ने मौके की जांच की है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने सोमवार को कहा कि जांच की जा रही है जिसके पूरे होने के बाद ही व्यापक जानकारी मिल सकेगी।
ये एक छोटा सा हादसा हुआ था। वहां किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई। इस तरह के जो हादसे हो रहे हैं उसकी जांच राज्य आपदा प्रबंधन कर रही है। इसके पीछे कौन जिम्मेदार है, उस पर कार्रवाई कर रहे हैं: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत https://t.co/yo4AunR4CJ pic.twitter.com/Z1V5eCHHqB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




