रायपुर के ब्राह्मण पारा में पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर ज्यादा, यह है रायपुर की स्थिति
नगर पालिक निगम रायपुर के पार्षद चुनाव में ब्राह्मणपारा वार्ड क्रमांक 44 में महिला मतदाता की संख्या पुरुष मतदाताओं से भी अधिक है। यहां महिला मतदाताओं की संख्या 6854 है और पुरुषों मतदाताओं की संख्या 6483 है। इस तरह ब्राह्मणपारा वार्ड में पुरुषों के मुकाबले 371 महिला मतदाता ज्यादा है।
नगर पालिक निगम रायपुर में सर्वाधिक मतदाता वार्ड क्रमांक 7 कुशाभाउ ठाकरे वार्ड में हैं। यहां कुल 17 हजार 783 मतदाता हैं। जिसमें 9 हजार 97 पुरूष एवं 8 हजार 686 महिला मतदाता है। सबसे कम मतदाता वार्ड क्रमांक 33 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड में हैं यहां कुल 7 हजार 385 मतदाता है। जिसमें 3 हजार 659 पुरूष एवं 3 हजार 726 महिला मतदाता है।
70 वार्डो में से 42 वार्ड आरक्षित व 28 अनारक्षित
रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के 70 वार्डों में कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 96 हजार 696 मतदाता है। जिनमें 4 लाख 57 हजार 417 पुरूष व 4 लाख 39 हजार 37 महिला तथा 242 थर्ड जेंडर मतदाता है। निगम के कुल 70 वार्डों में अनुसूचित जाति के 5, अनुसूचित जाति (महिला) के 3, अनुसूचित जनजाति के 2, अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए 01, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 12, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए 6 तथा महिला वर्ग के लिए 13 वार्ड आरक्षित हैं। जबकि अनारक्षित वार्डों की संख्या 28 है।




