inh24

भारत बचाओ आंदोलन में छत्तीसगढ़ से 7000 से अधिक कांग्रेसजन होंगे शामिल

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने जानकारी दी कि दिल्ली में कांग्रेस आर्थिक मुद्दों पर देशव्यापी आर्थिक मंदी, बढ़ती बेरोजगारी, बेतहाशा बढ़ती महंगाई और किसानों के साथ किए जा रहे अन्याय के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा आंदोलन 14 दिसंबर को दिल्ली में करने जा रही है।

14 दिसंबर के दिल्ली के एआईसीसी के राष्ट्रीय स्तर के भारत बचाओ अभियान के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। मंदी के कारण छोटे व्यापार-उद्योग की बुरी हालत, अर्थव्यवस्था के बदहाली के खिलाफ कांग्रेस का यह आंदोलन है। केन्द्र सरकार के किसान विरोधी रवैये और आर्थिक मोर्चे पर विफलता के खिलाफ पूरे देश में और छत्तीसगढ़ में भी गहरी नाराजगी है।

एआईसीसी के राष्ट्रीय स्तर के भारत बचाओं अभियान के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 7000 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। 14 दिसंबर के दिल्ली के एआईसीसी के राष्ट्रीय स्तर के भारत बचाओं अभियान के कार्यक्रम में भाग लेने के प्रति छत्तीसगढ़ में खूब उत्साह है, दिल्ली के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 2500 कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष ट्रेन द्वारा जाकर शामिल होंगे।

स्पेशल ट्रेन 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे दुर्ग से रवाना होकर 10.50 बजे रायपुर, 12 बजे तिल्दा, 12.30 बजे भाठापारा, 3 बजे उसलापुर, 4 बजे करगी, 5.30 बजे पेण्ड्रा, 6.25 बजे अनुपपुर, 7 बजे शहडोल, 10.20 बजे कटनी होकर 13 दिसंबर दोपहर 3 बजे सफदरजंग स्टेशन पहुंचेगी। शेष किसान एवं कांग्रेसजन अन्य साधनों से दिल्ली जायेंगे।

प्रदेश कांग्रेस का कंट्रोल रूम प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं कंट्रोल रूम प्रभारी महेन्द्र छाबड़ा की अगुवाई में लगातार कांग्रेसजनों से सतत संपर्क में है और उनसे ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button