Breaking News

फेसबुक वाली दोस्ती में मिला धोखा, लड़की को रायपुर लेकर होटल में दुष्कर्म की घटना, मामला दर्ज


रायपुर की पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है। दुर्ग में रहने वाली एक लड़की को रायपुर लाकर उसके बॉयफ्रेंड ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में अब आरोपी बॉयफ्रेंड की तलाश पुलिस कर रही है । लड़की ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी है।

मामला टिकरापारा इलाके के एक होटल का है । इस मामले की शिकायत लड़की ने दुर्ग पुलिस से की थी। वहां से केस ट्रांसफर होकर रायपुर के टिकरापारा थाने पहुंचा है। इस मामले में अब पुलिस आरोपी के संबंध में जानकारी जुटा रही है ।

Read Also – ईडी का प्रेस नोट डॉ. रमन सिंह के पास कैसे – छत्तीसगढ़ कांग्रेस

फेसबुक वाली दोस्ती में मिला धोखा

दुर्ग की रहने वाली लड़की रायपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। लड़का भी यहीं प्राइवेट कंपनी में काम करता है। फेसबुक के जरिए 5 साल पहले दोनों में दोस्ती हो गई। देर रात तक दोनों साथ में चैटिंग किया करते थे। इसके बाद एक दूसरे से मिलने लगे। लड़के ने लड़की को प्रपोज करते हुए आई लव यू कह दिया लड़की को भी युवक से प्यार हो गया। उसके बाद दोनों अक्सर साथ में वक्त बिताने लगे।

कुछ महीने पहले दोनों के बीच शादी की बात को लेकर अनबन हो गई। लड़की ने कहा तुम मुझसे शादी करो, लड़के ने इनकार कर दिया। आरोप है कि वह लड़की के साथ कई बार शारीरिक संबंध बना चुका था। दोनों के बीच हुए झगड़े की वजह से कपल का ब्रेकअप हो गया।

Read Also – अक्षय कुमार पहुंचे छत्तीसगढ़, खिलाड़ी कुमार का जोरदार स्वागत

बीते सप्ताह युवक ने फिर से लड़की से संपर्क किया । वह कहने लगा कि पुरानी बातें भूल जाओ, हम एक नई शुरुआत करते हैं। लड़की को मनाने के बहाने उसने होटल में बुलाया दोनों ने बातचीत की। लड़के ने इस दौरान फिर लड़की से संबंध बनाया और शादी करने से इनकार कर दिया।

Read Also – शादी के बाद पहली बार हम बिस्तर होते ही ले लीया तलाक, वजह जान सब आ गए सकते में

इसके बाद लड़की परेशान रही, बदनामी के डर से पुलिस के पास नहीं गई, मगर उसने युवक के खिलाफ अब कार्रवाई का मन बनाया और दुर्ग पुलिस से संपर्क कर युवक के खिलाफ शिकायत की। यही मामला अब रायपुर पुलिस के पास पहुंचा है।





Related Articles

Back to top button